भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।
रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे पुलिस लाइन मैदान से होगा। दौड़ पुलिस लाइन मैदान से प्रारंभ होकर कंट्रोल रूम, पाल पेट्रोल पंप, बाहुबली चौक, सिंधिया चौक, गांधी भवन, अंबेडकर स्टेच्यु, रेस्ट हाउस एवं कंट्रोल रूम होते हुए पुनः पुलिस लाइन मैदान पहुंचकर सम्पन्न होगी।
खास बातें
- रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे पुलिस लाइन मैदान से होगा।
- कार्यक्रम में जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, खेल संघों एवं खेल क्लबों सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।
- आयोजन के दौरान निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के साथ प्रतिभागियों के लिए एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम में जिले के छात्र-छात्राओं, युवाओं, खेल संघों एवं खेल क्लबों सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के दौरान निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के साथ प्रतिभागियों के लिए एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी। पेयजल, टेंट एवं स्वल्पाहार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान को स्मरण करने के साथ ही समाज में एकता, सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देने का अवसर है।

