निवाड़ी में 5 नवंबर को होगी विकसित भारत युवा संसद, युवाओं से आवेदन आमंत्रित

निवाड़ी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन 5 नवंबर 2026 को शासकीय पीजी महाविद्यालय, निवाड़ी में किया जाएगा।

खास बातें

  • कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
  • युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
  • मेरा युवा भारत, निवाड़ी द्वारा जिले के समस्त महाविद्यालयों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष युवा संसद का मुख्य विषय "एक राष्ट्र, एक निर्वाचन" है। इसमें प्रतिभागियों को संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेने के लिए पात्र होंगे। युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

मेरा युवा भारत, निवाड़ी द्वारा जिले के समस्त महाविद्यालयों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। यह आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक विमर्श, सार्वजनिक अभिव्यक्ति एवं नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। संपर्क करें: 8839560697