कलेक्टर जिला मंदसौर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर श्री अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में जिले को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि मंदसौर सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा बताया गया कि कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार जिले के विभिन्न संबद्ध विभागों का दल गठन किया जा जाकर बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व उनके परिवार पर निगरानी टीम द्वारा रखी जा रही थी। बाल भिक्षावृत्ति मुक्त मंदसौर की पहल अंतर्गत संयुक्त टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है जिसमें आज पुनः टीम द्वारा मंदसौर में अभिनंदन नगर व मंदसौर क्षेत्र में अभियान के दौरान 2 बच्चे माता के साथ भिक्षावृत्ति करते मिले जिन्हें परिवार सहित टीम द्वारा चेतावनी दी थी। पंचनामा बनाया गया। पुनः भिक्षा वृत्ति अब नहीं करेंगे ऐसा परिवारजन द्वारा कहा गया तथा एक बच्चे को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया जिसका उचित परामर्श पश्चात परिवार परिजनों सुपुर्दगी दी गई। कोई भी बच्चा बाल भिक्षावृत्ति करते हुए कही पर दिखाई दे तो चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 या कंट्रोल रूम 07422-221400 पर तत्काल सूचना दी जा सकती है तथा सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जावेगा। टीम द्वारा आगामी समय में भी सम्पूर्ण ज़िले में लगातार सक्रिय कार्यवाही की जावेगी। टीम में प्रोटेक्शन ऑफिसर पूजा चौहान,जितेंद्र पाटीदार व चाईल्ड लाइन सम्मिलित रहे। सभी से अपील है कि कोई भी बच्चों को भीख नहीं देवे व तत्काल निर्धारित नम्बर पर सूचना देवे।