जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि यदि कोई भी बच्चा संकट या परेशानी में दिखे या बच्चे को मदद की आवश्यकता हो तो ऐसी स्थिति में तत्काल सूचना देवे।

यदि बच्चा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल दुर्व्यापार, हिंसा से पीड़ित हो, कठिनाई में ग्रस्त हो, पीड़ित बच्चा दिखे या मिले या ऐसी जानकारी मिले तो चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 या कंट्रोल रूम नंबर 07422 221400 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जावेगी।