भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2027 कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा ने निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारूप निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। दावे-आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 दिन शुक्रवार निर्धारित है, इस अवधि में दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 दिन सोमवार को किया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि जेण्डर रेश्यों में बढ़ोत्तरी के लिए वह भी अपने स्तर पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। इस हेतु विद्यालयों व महाविद्यालयों में भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
खास बातें
- इनमें 5 लाख 68 हजार 184 पुरुष, 5 लाख 13 हजार 716 महिला तथा 22 अन्य मतदाता शामिल हैं।
- जिले में पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाताओं की संख्या 10 हजार 451 है।
- वहीं 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 16 हजार 21 युवा मतदाता तथा 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 74 हजार 927 मतदाता शामिल हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोजेक्टेड पापुलेशन वर्ष 2027 एवं विधानसभावार मतदाता आंकड़ों के अनुसार आज दिनांक तक विदिशा जिले में कुल 10 लाख 81 हजार 922 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 5 लाख 68 हजार 184 पुरुष, 5 लाख 13 हजार 716 महिला तथा 22 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले का कुल जेंडर रेशियो 904 एवं ईपी रेशियो 61.36 है।
आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कुरवाई (अजा.) में सर्वाधिक 2 लाख 34 हजार 197 मतदाता हैं, जबकि शमशाबाद विधानसभा में 1 लाख 99 हजार 365 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र विदिशा में 2 लाख 17 हजार 867, बासौदा में 2 लाख 10 हजार 703 तथा सिरोंज में 2 लाख 19 हजार 790 मतदाता हैं।
जिले में पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाताओं की संख्या 10 हजार 451 है। वहीं 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 16 हजार 21 युवा मतदाता तथा 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 74 हजार 927 मतदाता शामिल हैं। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 8 हजार 446 वरिष्ठ मतदाता तथा 392 सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। 21 फरवरी 2026 को हुए अंतिम प्रकाशन के विरुद्ध जिले में कुल 16923 मतदाताओं की वृद्धि हुई है जिनमें 7684 पुरुष और 9239 महिला मतदाता शामिल हैं।
विदिशा जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या में आंशिक वृद्धि -
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या का पुनरीक्षण किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध जानकारी अनुसार जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1448 से बढ़कर 1450 हो गई है। विधानसभा क्षेत्र 144- विदिशा में मतदान केन्द्रों की संख्या यथावत 293 है। इसी प्रकार 147- सिरोंज में 279 तथा 148- शमशाबाद में 276 मतदान केन्द्रों की संख्या पूर्ववत बनी हुई है। विधानसभा क्षेत्र 145- बासौदा में ग्रामीण क्षेत्र में एक नवीन मतदान केन्द्र जोड़े जाने से कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 278 से बढ़कर 279 हो गई है। वहीं 146- कुरवाई (अजा.) में भी ग्रामीण क्षेत्र में एक अतिरिक्त मतदान केन्द्र स्थापित किए जाने से कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 322 से बढ़कर 323 हो गई है। जिले में पूर्व में कुल 302 शहरी एवं 1146 ग्रामीण, कुल 1448 मतदान केन्द्र थे। संशोधन के उपरांत 302 शहरी एवं 1148 ग्रामीण, कुल 1450 मतदान केन्द्र संचालित होंगे। इस प्रकार जिले में दो नए ग्रामीण मतदान केन्द्रों की वृद्धि की गई है। विधानसभा वार शहरी मतदान केंद्रों की जानकारी अनुसार विदिशा विधानसभा में 153, बासौदा में 64, कुरवाई में 15, सिरोंज में 60 और शमशाबाद में 10 इस प्रकार कुल 302 शहरी मतदान केंद्र शामिल हैं।

