जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में रिफॉर्म्स उत्सव एवं ‘छू लो आसमान’ कार्यक्रम के तहत विविध शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनजातीय महानायक भगवान बिरसा मुंडा की वीरता, संघर्ष, त्याग एवं शौर्यगाथा को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

इसी क्रम में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ एवं थांदला, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बन एवं नौगांवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया (संकुल केंद्र देवीगढ़), शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरडूबड़ी, माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर रामा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद, शासकीय हाई स्कूल जामली, सांदीपनि विद्यालय कल्याणपुरा एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

खास बातें

  • विद्यार्थियों ने नाटक, निबंध, कहानी, भाषण, चित्रकला एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष तथा गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया गया।
  • विभिन्न विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जनजातीय गौरव के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली।

विद्यार्थियों ने नाटक, निबंध, कहानी, भाषण, चित्रकला एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष तथा गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया गया।

इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय इतिहास, संस्कृति एवं महानायकों के योगदान से परिचित कराने के साथ उनमें देशभक्ति, स्वाभिमान, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जनजातीय गौरव के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली।