लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
ग्राम ढोल्यावड में उत्साहपूर्वक मनाया गया जल अर्पण दिवस
जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हर घर जल घोषित ग्राम ढोल्यावड, विकासखंड राणापुर में मंगलवार को जल अर्पण दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती इंदिरा रकसिंग भाबोर ने की।












