कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय श्योपुर में बच्चों को डी-वार्मिंग टेबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों तमन्ना मीणा, पार्थ एवं आराध्य को एलबेन्डाजोल की टेबलेट खिलाकर की। इसके साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को टेबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. डीएस सिकरवार, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री अनिल मीणा, टीकाकरण अधिकारी डॉ. मुकेश मीणा, तहसीलदार श्री दीपेश धाकड, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य आदि उपस्थित रहे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने स्कूल में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ पढाई कर आगे बढने और अपने परिवार तथा स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा टीएलएम (टीचर लर्निग मटेरियल) अंतर्गत बच्चों द्वारा शिक्षको के सहयोग से बनाये गये विभिन्न शिक्षण अधिगम के मॉडलों का अवलोकन करते हुए बच्चों के कार्यो की प्रशंसा की गई।
खास बातें
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त अभियान के तहत आज 02 लाख 62 हजार 419 बच्चों को दवा का सेवन कराया गया।
- जो बच्चे एलेबेण्डजोल की गोली का सेवन करने से शेष रह गये है, उनके लिए 09 अक्टूबर को मॉपअप रांउड आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा इस अवसर पर विद्यालय की कम्प्युटर लैब, लाइब्रेरी, ओपर रीडर कॉर्नर आदि का अवलोकन किया तथा कक्षा 2 की क्लास में पहुंचकर बच्चों से संवाद करते हुए अध्ययन एवं अध्यापन संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा बच्चों से खेल, सांस्कृतिक, बौद्धिक तथा ड्रांइग, पेंटिंग आदि गतिविधियों पर चर्चा की गई। उन्होंने ड्राईग हॉल में बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग तथा ड्रांइग का अवलोकन किया तथा बच्चों की पेंटिंग और चित्रकारी तथा उनके रचनात्मक कौशल की प्रशंसा की।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त अभियान के तहत आज 02 लाख 62 हजार 419 बच्चों को दवा का सेवन कराया गया। जो बच्चे एलेबेण्डजोल की गोली का सेवन करने से शेष रह गये है, उनके लिए 09 अक्टूबर को मॉपअप रांउड आयोजित किया जायेगा।






