पीएम जनमन योजना के माध्यम से हजारो लोगों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध हुई है। इस योजना से आम लोगों के पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो रहा है। कराहल विकासखण्ड के ग्राम पारोंद निवासी श्रीमती सिया आदिवासी का परिवार पीएम जनमन आवास योजना में आवास मिलने से पूर्व तक कच्ची झोपडी में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे, जिससे परिवार को बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा था।

श्रीमती सिया आदिवासी को पीएम जनमन आवास योजना का लाभ मिला और उन्होंने अपने परिवार के लिए झोपडी के स्थान पर एक पक्का स्वच्छ आवास का निर्माण कराया। जिसमें वे अपने परिसार सहित निवास कर रही है। इसके लिये वे माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद देती है। आवास बनने के बाद उनके सामजिक स्तर में बदलाव आया है और लोग सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं। बच्चो को पढने लिखने में भी सुविधा हो गई है। आवास बनने से उनकी बहुत बडी समस्या हल हो गई है।