आलीराजपुर 06 अक्टूबर। ग्राम कुंडलवासा निवासी श्रीमती मनीषा को महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) का लाभ मिला। योजना के माध्यम से प्राप्त सहायता से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने में मदद मिली।

श्रीमती मनीषा ने बताया कि योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हुई। इससे गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें सहयोग मिला। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।