कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय, श्योपुर में नागालैंड एवं मेघालय की सांस्कृतिक परंपरा, भाषा, खान-पान, रहन-सहन एवं भौगोलिक स्थिति से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का निर्देशन श्री सोनू जैन एवं श्री नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता में निहित एकता से है।
खास बातें
- निबंध प्रतियोगिता में महेश लोधा ने प्रथम, नवीन शाक्य ने द्वितीय तथा काम्या चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- चित्रकला प्रतियोगिता में आभा मीणा प्रथम, कार्तिक पायल द्वितीय तथा सृष्टि गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं।
- भाषण प्रतियोगिता में साबीरा कौसर ने प्रथम, अब्दुल माबूद ने द्वितीय तथा वीरा पुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नागालैंड एवं मेघालय जैसे पूर्वाेत्तर राज्यों की संस्कृति, परंपराओं, भाषा, खान-पान एवं रहन-सहन को जानना विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
निबंध प्रतियोगिता में महेश लोधा ने प्रथम, नवीन शाक्य ने द्वितीय तथा काम्या चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आभा मीणा प्रथम, कार्तिक पायल द्वितीय तथा सृष्टि गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में साबीरा कौसर ने प्रथम, अब्दुल माबूद ने द्वितीय तथा वीरा पुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अब्दुल माबूद ने प्रथम, नैना सेन एवं महेश लोधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने पूर्वाेत्तर भारत के नागालैंड एवं मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं, भाषा, खान-पान और भौगोलिक विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान विकसित करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा।






