कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बाल विवाह मुक्त् भारत अभियान जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्ट गुना में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डॉ. मधु मीना द्वारा किया गया।

कार्यशाला के दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग दिनेश चंदेल द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम- 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री चंदेल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम- 2006 के तहत लड़कों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 21 वर्ष और लड़कियों के लिए 18 वर्ष तय की गई है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के लिए 02 वर्ष का कठोर कारावास और 01 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। इस अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह कराने वाले माता-पिता, बाल विवाह में शामिल होने बाले रिश्तेदार, पंडित, काजी, हलवाई, बैंड-बाजे, मैरिज गार्डन एवं हॉल संचालक आदि सभी पर कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है। श्री चंदेल ने बताया कि, बाल विवाह की शिकायत करने के लिये चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, पुलिस हेल्पलाईन नम्बर 100, 112 पर कॉल करके या जिले में पदस्थ बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी कलेक्टर, अपर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा ब्लॅाक में पदस्थ बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता को शिकायत दर्ज करा सकते है। इस अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।

खास बातें

  • कार्यशाला के दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग दिनेश चंदेल द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम- 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
  • जिसमें जागरूकता कार्यशालाएं, जागरूकता रैली, नुक्कड नाटक प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
  • शिक्षिका सुश्री प्रेमिका पंत, महिला एवं बाल विकास विभाग से सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शिवहरे उपस्थित रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अंजली खडगी द्वारा बताया गया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में बाल विवाह रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जागरूकता कार्यशालाएं, जागरूकता रैली, नुक्कड नाटक प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैन्ट गुना के प्राचार्य श्री संजय कुमार जैन द्वारा सभी बालिकाओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह न करने एवं अन्य का बाल विवाह रोकने तथा समाज को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई। शिक्षिका सुश्री प्रेमिका पंत, महिला एवं बाल विकास विभाग से सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शिवहरे उपस्थित रहे।