संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के निर्देशानुसार जिले स्तर पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 8 ( ख) 4 के अंतर्गत जिले में पदस्थ दहेज प्रतिषेध अधिकारी को सलाह और सहायता देने के उददेश्य से सलाहकार बोर्ड का गठन का प्रावधान है। उक्त सलाहकार बोर्ड में 05 सामाजिक कार्यकर्ता सदस्यों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है जिसमे ं 02 सदस्य महिला होगी एवं 01 सदस्य ऐसी महिला सामाजिक कार्यकर्ता के मनोनयन को प्राथमिकता दी जाना है जो अधिवक्ता भी हो। अधिनियम 1961 के नियम 2004 के नियम 9 (3) के तहत कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा।

संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के अनुसार दहेज सलाहकार बोर्ड के कामकाज की शर्तों के अनुसार सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों को किसी प्रकार का कोई टी.ए/डी.ए/मानदेय नहीं दिया जायेगा। उन्हें यह कार्य समाज सेवा की भावना से करना होगा। जिला स्तर पर दहेज सलाहकार बोर्ड के गठन हेतु सामाजिक कार्यकर्ताओं के आवेदन आमांत्रित किये जाते है, इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन मय दस्तवेज सहित दिनांक 27 अक्टूबर 2026 से 15 दिवस के अंदर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुना नवीन कलेक्ट्रेट भवन प्रथमतल रूम नं. 225 में उपलब्ध कराने का कष्ट करे। शासन के नियमानुसार इनकी सेवाये ली जावेगी। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गुना में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।