उमरिया 27 अक्टूबर। अनुविभाग मानुपर अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र संस्था/ समूह से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित मूल्य दुकान दमोय, कछराटोला, रोहनिया, सेहराटोला,चेचरिया, रायपुर, बम्हनगवां एवं कसेरू के संचालन के लिए इच्छुक पात्र संस्था/समूह जिला परियोजना प्रबंधक एन आर एल एम जिला इकाई उमरिया में ऑफलाइन आवेदन 13 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के लिए महिला स्व सहायता समूह व संयुक्त वन प्रबंधन समिति पात्र होगे। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दुकानें स्वेच्छा से समर्पित की गई है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय मानपुर एवं एन आर एल एम कार्यालय उमरिया व जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय उमरिया से प्राप्त की जा सकती है।
महिला एवं बाल विकास


