विकासखंड ढीमरखेड़ा की चार ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं। नवीन दुकानें ग्राम पंचायत रामपुर बरेली, भटगवां, घुघरी एवं देवरी बिछिया में आवंटित की जाएंगी।

दुकानों के आवंटन के लिए मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 की धारा 10 की उपधारा (1) के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी, बहुप्रयोजन सोसाइटी के अलावा महिला स्व-सहायता समूह तथा संयुक्त वन प्रबंधन समितियां आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।

`इच्छुक संस्थाएं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट rationmitra.nic.in/NewShop पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।