कटनी (15 अक्टूबर) – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएमसीओई शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में ‘नशामुक्त भारत’ विषय पर जिला स्तरीय निबंध, भाषण, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 12 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं मानवजीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह सामाजिक न्याय विभाग की श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव एवं श्री मनोहर लाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई की अनुशंसा पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. रुक्मिणी प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने मारी बाजी पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में श्रमधाम महाविद्यालय के तिलक राज सिंह ने प्रथम, शासकीय कन्या महाविद्यालय, बहोरीबंद की आरती श्रीवास ने द्वितीय तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय की रुक्मणि लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय की रिंकी कुम्हार प्रथम, दिशा सिंह द्वितीय और श्वेता सुहाने तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय की ईशा उपाध्याय ने प्रथम, शासकीय महाविद्यालय, स्लीमनाबाद के जितेंद्र कुमार ने द्वितीय तथा शासकीय महाविद्यालय, उमरियापान की नैन्सी काछी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय, बरही के संदीप कुमार साहू प्रथम तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय की सोनिया डोडानी द्वितीय स्थान पर रहीं। शासकीय महाविद्यालय, उमरियापान की नैन्सी काछी एवं साइना महाविद्यालय की वैष्णवी सोनी ने भी स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. संगीता बसरानी, डॉ. सूचि सिंह, श्री सागर पटेल, सुश्री अंकिता गोस्वामी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंकिता खंडेलवाल, डॉ. शैलजा बरसैंया, डॉ. दीपेंद्र सिंह राजपूत एवं श्री योगेंद्र सोनी का सहयोग रहा।