मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पुरूष खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा (49.71 मीटर) में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री देवेंद्र कुमार, 49.35 मीटर स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त करने पर श्री राकेश, 51.15 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री प्रदीप कुमार, पुरूषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडल एसएम 7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री निरंजन मुकुंदान को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन ने भारत को गौरवान्वित किया है।