मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स - 2026 में पुरुष जैवलिन थ्रो F12/F13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री मंजीत, महिला - 67 कि.ग्रा. पैरा पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर सुश्री कस्तूरी राजामणि, महिला शॉट पुट एफ34 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सुश्री भाग्यश्री जाधव को बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष 100 मी. टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री राकेश भाई भट्ट, मेन्स 100 एम टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनुभव चौधरी तथा आर्चरी पैरा कम्पाउंड विमेन्स डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सुश्री शीतल देवी एवं सुश्री पायल नाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशिया पैरा गेम्स-2026 में पुरुष शॉटपुट एफ56/एफ57 स्पर्धा में ब्रांज मेडल जीतने पर भारत के पैरा एथलीट श्री होकाटो होटोझे सेमा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
खास बातें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का परिश्रम, अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के करोड़ो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का परिश्रम, अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के करोड़ो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।



