कटनी (21 जुलाई) - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन व जिला रोजगार कार्यालय कटनी द्वारा 13 से 21 जुलाई 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों में एसआईएस लिमिटेड, सिंगरौली के सहयोग से 9 दिवसीय वृहद रोजगार शिविर अभियान का सफल आयोजन किया गया।
अभियान का अंतिम शिविर मंगलवार को बहोरीबंद विकासखंड में आयोजित हुआ।265 युवाओं ने कराया पंजीयन, 118 का हुआ चयन जिला रोजगार अधिकारी श्रीमति सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि अंतिम रोजगार शिविर में 265 युवाओं ने पंजीयन कराया। लिखित परीक्षा एवं प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद 118 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थी 23 जुलाई को कटनी साउथ स्टेशन एवं मुड़वारा रेलवे स्टेशन से सिंगरौली के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें एक माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उनकी नियुक्ति देश के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।रोजगार के अवसर युवाओं तक पहुंचाने का प्रयासचयनित युवाओं ने रोजगार मिलने पर खुशी जताते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं जिला रोजगार कार्यालय का आभार व्यक्त किया।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती विश्वकर्मा ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी जिले के विभिन्न विकासखंडों में ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।टीम के सहयोग से सफल रहा अभियानउन्होंने बताया कि पूरे अभियान का संचालन रोजगार शिविर प्रभारी श्री अनिल कुमार तिवारी तथा एनआरएलएम के श्री कमलाकर मिश्रा की टीम के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।




