कलेक्टर की अध्यक्षता में सांदिपनी विद्यालय करकेली में कार्यक्रम संपन्न फोटो 1 2 उमरिया 28 जुलाई। भारतीय संस्कृति में गुरू को ज्ञान, संस्कार एवं जीवन मूल्यों का मार्गदर्शक माना गया है। गुरु-शिष्य परंपरा के संवर्धन, शिक्षको के सम्मान, विद्यार्थियों में संस्कारो के विकास तथा शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ करने के उद्देश्य से समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 29 जुलाई 2026 तक गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन कार्यक्रम कैलेण्डर के अनुसार किया जा रहा है।
इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की उपस्थिति में शासकीय सांदीपिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल करकेली मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गुरू-शिष्य प्रेरणा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर द्वारा कुमारी सुरेखा सिंह राठौर को श्रेष्ठ भारत एक भारत, कुमारी समीक्षा रजक को प्रेरणा कार्यक्रम, ऋषभ साहू, निधि गुप्ता, नेहा यादव, अतुल प्रजापति, प्रवीण बर्मन, अंकिता बाई बैगा, सविता प्रजापति, शाहीन परवीन, कविता प्रजापति एवं आयुषी श्रीवास्तव को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिंकर तिवारी, जगदेव तिवारी का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्रीमती सहाय ने कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, निरंतर सीखते रहें, आधुनिक तकनीकी का सकारात्मक उपयोग करें तथा ईमानदारी अनुशासन और सेवा की भावना को अपने जीवन का आधार बनाएं।
इस दौरान प्रगति सोनी, चाहत साहू, वैष्णवी साहू, अंशिका साहू, रंजीता साहू, लक्ष्मी बर्मन, मीनाक्षी तिवारी, इच्छा कुशवाहा, प्रतिज्ञा महोबिया के द्वारा गुरूओं के महत्व अनुशासन, संस्कार एवं सफलता के मूल्यों के प्रति प्रेरित करते हुए मेरे जीवन मे गुरू आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।
इस कार्यक्रम मे श्रीमती संगीता सिंह, सरपंच, भैया बहादुर, उप-सरपंच, भूपेन्द्र सिंह बड़करे, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री बी.एस. मरावी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, जे. आर. मिथलेश, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करकेली, विनीत कुमार के.व्ही., सहायक परियोजना समन्वयक, श्री लक्ष्मीकांत महोबिया, प्राचार्य, एवं शासकीय सांदीपिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल करकेली के समस्त शिक्षक व सम्मानीय अभिभावकगण उपस्थित रहे।
मंच का संचालन श्री लक्ष्मीकान्त गुप्ता जी के द्वारा किया गया एवं अंत मे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।






