उमरिया 3 जुलाई। उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि आत्मा परियोजना अंतर्गत नवाचार कार्यक्रम के तहत जिला उमरिया के मानपुर विकासखंड के बड़ार, बड़ारी एवं रक्सा ग्रामों में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से अमरु एवं अरंडी के बीजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 33 किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए गए, ताकि वे खरीफ मौसम में इन फसलों का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कतार पद्धति से बुवाई करने की सलाह दी, जिससे पौधों का समुचित विकास हो तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। साथ ही किसानों को धान की डायरेक्ट सीडेड राइस पद्धति की जानकारी देते हुए इसके लाभ, लागत में कमी एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

खास बातें

  • कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कतार पद्धति से बुवाई करने की सलाह दी, जिससे पौधों का समुचित विकास हो तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।
  • किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी भी दी गई, जिससे उन्हें समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।
  • किसानों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने का संकल्प लिया।

किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी भी दी गई, जिससे उन्हें समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त खरीफ फसलों के उन्नत प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने का संकल्प लिया।