जिले में केले की फसल अधिक होने के साथ-साथ जिले में नवाचार के रूप में श्रीमति रिंकु आशीष कुमावत, ग्राम एकलरा बसाहट वि.ख. बड़वानी द्वारा फर्म मॉ नर्मदा फाईबर के नाम से केले के तने से रेशा निकाला जा रहा है। जिसे सुखाकर सुरत एवं अंकलेश्वर (गुजरात) में गुणवत्ता अनुसार 120 से 250 रूपये प्रति कि.ग्रा. की दर से रेशे का विक्रय किया जा रहा है।
उक्त रेशे से वहां पर टोकरी, चटाई, झाडू, बैग एवं पेपर इत्यादि उत्पाद बनाए जा रहे है। साथ ही तने से निकलने वाला तरल पदार्थ (एक्सट्रेस) को सब्जियों में छिड़काव किया जा रहा है, जिससे सब्जियों की वानस्पतिक वृद्धि एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है।





