जिला शिक्षा विभाग, बड़वानी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को कॉलेज हॉकी ग्राउंड पर सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 8 अशासकीय विद्यालयों के कुल 125 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हॉकी कोच श्री मुकेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य डॉ. धीरज वर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री हरीश वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (बालक एवं बालिका दोनों वर्गों) में कुल 6 टीमों का चयन किया गया है। चयनित टीमें अब आगामी संभागीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस पूरी खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री राकेश पाटीदार, रामजय चौहान, शुभम दुबे, सुमित सलूजा, दीपेश कनसिया और जगदीश वास्कले का विशेष योगदान रहा।






