शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय पीजी कॉलेज, सिवनी के खेल मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नशा मुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग की टीम ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने उपस्थित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को जीवनभर नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई।
खास बातें
- जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने उपस्थित बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को जीवनभर नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई।
- कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक, खेल निर्देशक, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
- उल्लेखनीय है कि 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' महाअभियान के तहत जिले में 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्रीमती मनु धुर्वे ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें तथा समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक, खेल निर्देशक, प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' महाअभियान के तहत जिले में 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।





