भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना ( AVYAY) अंतर्गत State Action Plan 2026-27 के तहत वरिष्ठजनों के कल्याण, स्वास्थ्य संवर्धन तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु Holistic Well-being संबंधी गतिविधियों का आयोजन दिनांक 04 नवम्‍बर 2026 से 14 नवम्‍बर 2026 तक ( छ: दिवसीय) जिसके अंतर्गत आज जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र गुना में जिला कार्यालय द्वारा समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर ( Holistic Well-being Camp by District Office) - वरिष्ठजनों के समग्र कल्याण हेतु एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ, स्मरण शक्ति एवं मानसिक सक्रियता बढ़ाने वाले खेल, पहेलियाँ, सामान्य ज्ञान, कहानी एवं जीवन-अनुभव साझा करना, पुराने गीतों एवं फोटोग्राफ के माध्यम से स्मृतियों को साझा करना, सामूहिक खेल तथा मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय गुना की चिकित्‍सकीय दल द्वारा उपस्थित वृद्धजनों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया गया एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गुना एवं मन मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सोसायटी गुना की टीम द्वारा वृद्धजनों के साथ वरिष्‍ठजनों के जीवन के अनुभव से जानकारी प्राप्‍त की, जिसमे सभी वृ्द्धजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया उक्त कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग गुना श्री रिशु कुमार सुमन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाकर वरिष्ठजनों द्वारा अपने जीवनकाल के अनुभव/ज्ञान का आदान-प्रदान एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।।

कार्यक्रम में आनंदशाम वृद्धाश्रम के अध्‍यक्ष श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सह सचिव श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्‍तव, अध्‍यक्ष वरिष्‍ठ नागरिक परिसंघ श्री राजेश कुमार श्रीवास्‍तव, जिला संयोजक श्री दिलीप सक्‍सेना, कोषाध्‍यक्ष श्री पी.एम. अत्रे, सह. कोषाध्‍यक्ष श्री मोहनलाल श्रीवास्‍तव, सदस्‍य श्री दिनेश कुमार श्रीवास्‍तव, वरिष्‍ठ नागरिक श्री प्रेमनारायण ओझा, मन मेंटल हेल्‍थ अवेयरनेस सोसायटी गुना से भावना अरोरा साईकोलॉजिस्‍ट एवं श्री प्रमोद केवट काउंसलर आदि उपस्थित रहें।