कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार महात्मा गांधी वृद्धाश्रम रायसेन में वृद्धजनों की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। ई-गवर्नेंस एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में वृद्धजनों की आधार ई-केवाईसी, आधार कार्ड तथा बैंक खातों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई। शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री धर्मेंद्र नायक एवं उनकी टीम द्वारा वृद्धजनों की समस्याओं का समाधान किया गया।