विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में अक्टूबर माह में विशेष समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
शिविर 7 अक्टूबर को सूर्यनगर (शमशाबाद), 8 अक्टूबर को नटेरन, 14 अक्टूबर को गुलाबगंज, 15 अक्टूबर को लक्ष्मीनगर (अहमदपुर), 21 अक्टूबर को ग्यारसपुर तथा 28 अक्टूबर को खामखेड़ा में आयोजित होंगे। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से निर्धारित स्थल पर शुरू होंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण कराएं।






