भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन, पुलिस बल तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम ‘रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) आयोजित की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस बल, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई के साथ साथ अन्य निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विषय ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका’ आदि रखे जाएंगे।
अलीराजपुर से और
और →सरकारी योजनाएं
मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन
अलीराजपुर
यह भी पढ़ें
और →खेल एवं युवा कल्याण
निवाड़ी में 5 नवंबर को होगी विकसित भारत युवा संसद, युवाओं से आवेदन आमंत्रित
पूरा प्रदेश