जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह महिलाएं रोजगार के नए अवसर तलाशने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस सोलंकी के मार्गदर्शन में आगर जिले की महिलाएं अब जैविक खाद का उत्पादन कर प्रकृति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है। इस जैविक खाद का उत्पादन श्री राम स्व-सहायता समूह, ग्राम रलायती द्वारा जिला पंचायत परिसर स्थित आजीविका भवन में किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने आजीविका भवन परिसर में ही खाद के उत्पादन एवं पैकेजिंग का कार्य प्रारंभ किया है।
खास बातें
- महिलाओं द्वारा उत्पादित जैविक खाद विक्रय हेतु उपलब्ध है।
- समूह की अध्यक्ष श्रीमती भग्गू बाई के अनुसार जैविक खाद का विक्रय मूल्य 10 रूपये प्रति किलो रखा गया है।
- समूह द्वारा विगत वर्षों में 4 लाख रुपये से अधिक की जैविक खाद का विक्रय किया जा चुका है।
समूह की अध्यक्ष श्रीमती भग्गू बाई के अनुसार जैविक खाद का विक्रय मूल्य 10 रूपये प्रति किलो रखा गया है। यह खाद एक किलो से लेकर 50 किलो तक, के पैक में उपलब्ध है। समूह द्वारा विगत वर्षों में 4 लाख रुपये से अधिक की जैविक खाद का विक्रय किया जा चुका है।
जिले में जैविक उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत महिला स्व-सहायता समूह में यह गतिविधि शुरू की गई है। वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए पौधारोपण एवं घरों में पौधरोपण के उद्देश्य से यह जैविक खाद किसानों एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। यह जानकारी जिला पंचायत कार्यालय आगर से प्राप्त हुई है।


