धार जिले के लिए गर्व का क्षण। जिले की होनहार महिला मुक्केबाज़ कु. अंजली सिंह (57 किग्रा वर्ग) का चयन 10 से 24 जुलाई 2026 तक ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में अंजली विभिन्न देशों के शीर्ष मुक्केबाज़ों के साथ अभ्यास करेंगी। इससे उनकी तकनीक, रणनीति और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी।

जिसका सीधा लाभ आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के प्रतिनिधित्व को मिलेगा। धार बॉक्सिंग परिवार की ओर से अंजली सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री राजेश शाक्य एवं बॉक्सिंग प्रशिक्षक श्री प्रकाश पटेल ने भी अंजली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।