उज्जैन, 20 अक्टूबर। मंगलवार को दशहरे पर्व पर सांसद, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने डीआरपी पुलिस लाइन में अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन कर हवन किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पारंपरिक साफा पहन कर वैदिक विधि विधान से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा-अर्चना कर हवन किया। शस्त्र पूजन समारोह के दौरान प्रतिकात्मक स्वरूप कद्दू को काटकर बलि दी गई, साथ ही घोड़ों को गुड़ खिलाया गया और शासकीय पुलिस वाहन की पूजा भी की गई।
इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी श्री उमेश नाथ महाराज, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, मध्य प्रदेश गृह निर्माण अधोसंरचना मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेश सिंह कुशवाह, श्री नरेश शर्मा, संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, डीआईजी श्री नवनीत भसीन,पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा,अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नेहा जैन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विजयदशमी पर्व के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने शस्त्र पूजन के पश्चात हर्ष फायर किया। सभी जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही नागरिको को भी दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी।




