निवाड़ी में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए 22 अक्टूबर को विशेष हितग्राही शिविर
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए होगा आयोजन
खास बातें
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए होगा आयोजन
- शिविर के माध्यम से संबंधित समुदायों के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
- हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिले के विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों के नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत सभागार निवाड़ी में एक दिवसीय विशेष हितग्राही शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
शिविर के माध्यम से संबंधित समुदायों के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिले के विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों के नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
शिविर में आने वाले हितग्राही अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, समग्र आईडी, राशन कार्ड सहित आवश्यक पहचान पत्र एवं संबंधित दस्तावेज अवश्य लेकर आएं, ताकि योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन और आवश्यक कार्यवाही समय पर की जा सके।
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक
स्थान: जनपद पंचायत सभागार, निवाड़ी

