आयकर अधिनियम, 2025 के अधीन विभिन्न धाराओं के अंतर्गत स्रोत पर कर वसूली/कर संग्रहण की जानकारी हेतु टीडीएस प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02.00 बजे कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष आगर में किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि अधीनस्थ आहरण एवं वितरण (डी.डी.ओ.) अधिकारियों के टेन पर कई वर्षों की टीडीएस की बकाया मांग ट्रेसेस पर प्रदर्शित हो रही है। इस संबंध में पूर्व में कई बार संबंधित डी.डी.ओ. को नोटिस जारी किये गये हैं, किंतु बकाया मांग समाप्त कराने हेतु अपेक्षित कार्यवाही/प्रयास नहीं हुए हैं। सेमिनार के माध्यम से बकाया मांग निराकरण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के उपाय बताये जायेंगे। साथ ही नये आयकर अधिनियम, 2025 (जो 01 अप्रैल 2026 से लागू हुआ है) में टीडीएस/टीसीएस के प्रावधानों की जानकारी भी दी जायेगी। संबंधित विभागों से अनुरोध किया गया है कि उक्त सेमिनार में लेखा संबंधी कार्य करने वाले अंकेक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करें। यह जानकारी जिला कोषालय अधिकारी श्री मनीष सोलंकी ने दी है