एसडीएम श्रीमती देव कुमार सोलंकी ने बताया कि विकासखण्ड सुसनेर में संचालित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था चेरला द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान खेराना एवं जन माताजी सह सहकारी संस्था समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान सारसी के प्राधिकृत विक्रय का प्राधिकार विभिन्न कारणों से समाप्त होने के कारण शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आवंटन हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा वेबसाइट http://rationmitra.nic.in/newshop पर दुकान आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रचलित है एवं आवेदन किये जा रहे हैं।
दुकान आवंटन के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 10 की उपधारा (61) के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी एवं बहुउद्देशीय सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह (अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत) तथा संयुक्त वन प्रबंध समिति/संस्था आवेदन हेतु पात्र होंगी।
उपयुक्त एवं इच्छुक,समिति,संस्था जिले के विकासखण्ड सुसनेर में शासकीय उचित मूल्य दुकान खेराना एवं सारसी के आवंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर2026 से 6नवंबर2026 तक कर सकते हैं।

