रबी सीजन के लिये जिले में पर्याप्त उर्वरक का भण्डारण उपलब्ध है। शासन द्वारा जिले को उज्जैन एवं शाजापुर रैक पॉइंट से उर्वरकों की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। इससे जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि जिले में वर्तमान में यूरिया 2,704 मीट्रिक टन, डीएपी 2,658 मीट्रिक टन, एनपीकेएस 3,657 मीट्रिक टन, एमओपी 97 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 5,763 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। जिले में रबी फसलों के लिए अब तक यूरिया 12,186 मीट्रिक टन, डीएपी 6,795 मीट्रिक टन, एमओपी 273 मीट्रिक टन, एनपीकेएस 5,895 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 10,767 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है।
खास बातें
- जिले के किसानों से अपील की है कि रबी वर्ष 2026-27 के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बनना प्रारंभ हैं।
- किसान भाई ई-टोकन के माध्यम से अपनी पसंद के उर्वरक विक्रेता से आवश्यकतानुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक निर्धारित मूल्य पर प्राप्त करें।
- किसान ई-टोकन व्यवस्था का लाभ उठाकर बिना किसी परेशानी के उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।
रबी वर्ष 2026-27 में जिले में गेहूं का अनुमानित क्षेत्राच्छादन 1,48,500 हेक्टेयर, चना 5,500 हेक्टेयर, मसूर 9,500 हेक्टेयर, राई/सरसों 16,100 हेक्टेयर तथा अलसी 500 हेक्टेयर रहने की संभावना है।
ई-टोकन के माध्यम से प्राप्त करें उर्वरक
जिले के किसानों से अपील की है कि रबी वर्ष 2026-27 के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बनना प्रारंभ हैं। किसान भाई ई-टोकन के माध्यम से अपनी पसंद के उर्वरक विक्रेता से आवश्यकतानुसार अनुशंसित मात्रा में उर्वरक निर्धारित मूल्य पर प्राप्त करें। किसान ई-टोकन व्यवस्था का लाभ उठाकर बिना किसी परेशानी के उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं।


