रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स एवं रिलायंस सीबीएम सीएसआर, शहडोल के संयुक्त प्रयास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम के समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन शहडोल में किया गया।
समारोह के दौरान परियोजना से जुड़े सभी 120 आंगनवाड़ी केंद्रों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सहभागिता एवं सफल क्रियान्वयन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन के लिए 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 2 मास्टर ट्रेनर्स को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
खास बातें
- परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 2 मास्टर ट्रेनर्स को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
- कार्यक्रम में बताया गया कि शहडोल के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया गया यह मॉडल आज वैश्विक स्तर पर एक आदर्श के रूप में स्थापित हो चुका है।
- रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स ने इस पहल का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के 1100 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी इसका सफल क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, उप संचालक महिला एवं बाल विकास श्री गौतम अधिकारी, सहायक संचालक श्री राकेश खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा तथा रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट के साइट हेड श्री राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बताया गया कि शहडोल के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया गया यह मॉडल आज वैश्विक स्तर पर एक आदर्श के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभिनव पहल की सफलता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपने सदस्य देशों को इस मॉडल को अपनाने एवं दोहराने का सुझाव दिया है। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स ने इस पहल का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के 1100 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी इसका सफल क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है।

