मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये प्रति बहन के मान से आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर सीहोर जिले की 2 लाख 40 हजार 44 लाड़ली बहनों के खातों में कुल 35 करोड़ 32 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें केवल परिवार की ताकत ही नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास की भी मजबूत आधारशिला हैं। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक बहन आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ परिवार में उनकी भागीदारी और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।