महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला हरदा द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश श्री संजीव राहंगडाले, बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती शिखा केशवरे, श्री प्रमोद पुरविया एवं श्रीमती स्वाति पाण्डेय ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री अनुराग दुबे, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री गणेश भदौरिया सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा समाज में बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रत्येक बेटी के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाएं।

