युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान के अंतर्गत जिले में लगातार जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को थाना नेपानगर द्वारा कॉन्वेंट स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
खास बातें
- विदित है कि शासन के मार्गदर्शन में प्रदेशभर सहित बुरहानपुर जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान संचालित किया जा रहा है।
- अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
साथ ही उन्हें नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विदित है कि शासन के मार्गदर्शन में प्रदेशभर सहित बुरहानपुर जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से ‘‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।



