शासकीय हाई स्कूल पालखेड़ी में योग कार्यक्रम योगाचार्य, श्री हरीश कुमार श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में गत दिवस आयोजित किया गया। कक्षा पांचवीं की नन्ही बालिका राधी जैन ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

प्राचार्य श्री मालवीय ने मुख्य अतिथि श्री हरीश कुमार श्रीवास्तव का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शगुफ्ता सुल्ताना खान ने किया। इस अवसर पर शिक्षक गण, अभिभावक सहित विद्यार्थियों ने योगाचार्य जी के मार्गदर्शन मेंयोग क्रियाएं की।

यह जानकारी शासकीय हाई स्कूल पालखेड़ी के प्राचार्य ने दी है।