मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल (टीम इंडिया) के शानदार प्रदर्शन पर टीम के सभी सदस्यों, कोच और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहन और दृढ़ संकल्प से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम ने कुल 85 मेडल जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। यह पूरे भारत के लिए बेहद गर्व का पल है।




